जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने मंगलवार को मुबारक मंडी हेरिटेज कांप्लेक्स में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य हैं उनको समय पर पूरा कर लिया जाए।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि पीरखो से मुबाकर मंडी तक वर्टिकल लिफ्ट का काम जहां भी अधूरा है उसे पूरा कर लिया जाए। कांप्लेक्स में बन रही मल्टीलेबल पार्किंग सहित अन्य परियोजनाओं का काम जल्द पूरा करें। जुल्लाका मोहल्ले के पास सर्कुलर रोड को हेरिटेज कांप्लेक्स से जोड़ने वाले फ्लाईओवर ब्रिज के लिए जल्द टेंडर निकाले जाने के निर्देश दिए।
उच्चाधिकारी ने दरबार हॉल, डोगरा कला संग्रहालय, राजा राम सिंह पैलेस, राजा अमर सिंह पैलेस, सेंट्रल कोर्ट यार्ड के संरक्षण सहित चल रही परियोजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की। ब्यूरो