दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों का कहना है कि दो आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। दक्षिणी कश्मीर में यह दिन की तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकी मारे जा चुके हैं।
शोपियां में मारा गया सज्जाद अहमद और राजा बासित
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 12 घंटे के भीतर चार आतंकियों का खात्मा किया है। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। मारे गए आतंकवादियों की पहचान ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चेक और पुलवामा के राजा बासित नजीर के रूप में हुई है।
त्राल में नदीम भट और आदिल का हुआ खात्मा
दूसरी मुठभेड़ पुलवामा के त्राल में दोपहर बाद शुरू हुई। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने एक इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की तरफ गई। छिपे हुए आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने यहां भी दो आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि त्राल में मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नदीम भट और आदिल के रूप में हुई है। आदिल आईईडी एक्सपर्ट था और आतंकी संगठन अंसार गजवा तुल हिंद से जुड़ा था। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल बरामद हुई हैं। दोनों आतंकी कई हमलों, आईईडी ब्लास्ट और ग्रेनेड हमलों में शामिल थे।
विस्तार