माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नवरात्र से पूरे यात्रा मार्ग पर अटका आरती और पिंडियों के दर्शन होंगे। इसके लिए श्राइन बोर्ड छह स्थानों पर हाईटेक वीडियो वॉल लगा रहा है। बुधवार को परियोजना की समीक्षा के दौरान बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कंपनी को अपना काम नवरात्र से पहले पूरा करने के लिए कहा है।
इन वीडियो वॉल की स्थापना के बाद श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की सुबह-शाम की अटका आरती, माता की कहानी (नाट्य रूपांतरण) और लाइव दर्शन का मौका मिलेगा। साथ ही बारिश के मौसम के पूर्वानुमान, चेतावनी यात्रा ट्रैक पर आपदा से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों और सुविधाओं के बारे में भी बताया जाएगा। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी। यात्रा के दौरान साथियों और परिवार से बिछड़ जाने वाले लोगों, खोई हुई वस्तुओं, आवास, चिकित्सा सुविधाओं और एंबुलेंस के बारे में भी बताया जाएगा।
इन स्थानों पर लगेगी वीडियो वॉल
- दर्शनी ड्योढ़ी बाणगंगा
- न्यू दर्शनी देवड़ी तारकोटे मार्ग
- अर्द्धकुंवारी कॉम्प्लेक्स
- भैरों प्लेटफॉर्म
- ताराकोट में लैंगर प्वाइंट
- सांझी छत
विस्तार

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का हैवान बेटा: 200 लड़कियों से की छेड़छाड़, सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप