अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान हादसा: सुरक्षा काफिले की बस दुर्घटनाग्रस्त, बीएसएफ के दो जवान घायल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के पीराह इलाके में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रही बीएसएफ जवानों की बस की दो अन्य वाहनों से टक्कर हो गई, जिसमें दो जवान घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के लिए जा रहे सुरक्षा कर्मियों की बस रामबन जिले के पीराह इलाके में अन्य वाहनों से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, जम्मू से अनंतनाग की ओर जा रही बीएसएफ जवानों से भरी बस पहले एक यात्री वाहन (मारुति एर्टिगा) से टकराई और उसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। इस हादसे में सहायक उप-निरीक्षक संजीत कुमार और हेड कांस्टेबल अरवीन कुमार को मामूली चोटें आईं। दोनों घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा और सड़क का एक हिस्सा आंशिक रूप से बंद हो गया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया।