सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BOB Apprenticeship 2026 Notification Out for 5000 Vacancies - Last Date Extended

BOB Apprentice Vacancy: बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 09 Jun 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

BOB Apprenticeship 2026 Notification Out for 5000 Vacancies - Last Date Extended
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

BOB Apprentice Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब निर्धारित नई अंतिम तिथि यानी, 15 जून तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा किया हो।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अनुभव की शर्तें: NATS के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण (Training) या कार्य अनुभव (Work Experience) प्राप्त कर लिया है, वे इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • विज्ञापन
    Trending Videos

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना विज्ञापन में निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु में छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 15,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि अप्रेंटिसशिप के दौरान वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के अलावा किसी प्रकार का महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) या अन्य अतिरिक्त सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NATS या NAPS पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) करें।
  • इसके बाद Bank of Baroda Apprentice भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाएं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed