सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Bihar Constable Admit Card 2026 Released for June 14 Exam, Check Download Details

CSBC बिहार कांस्टेबल भर्ती: 14 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 17 जून का प्रवेश पत्र 11 तारीख को आएगा

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: सीएसबीसी ने मद्य निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 14 जून की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 17 जून को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी 11 जून से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
 

CSBC Bihar Constable Admit Card 2026 Released for June 14 Exam, Check Download Details
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने मद्य निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,236 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जून की परीक्षा के लिए सक्रिय हुआ एडमिट कार्ड लिंक

सीएसबीसी ने 14 जून को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। सुबह और दोपहर दोनों पालियों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन विवरण की मदद से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी की गई परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल सूचना के लिए थी। इसे एडमिट कार्ड के विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध ई-एडमिट कार्ड के आधार पर ही दिया जाएगा।

17 जून की परीक्षा के उम्मीदवारों को 11 जून से मिलेगा एडमिट कार्ड

सीएसबीसी के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 17 जून 2026 को निर्धारित है, वे अपना एडमिट कार्ड 11 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। यह व्यवस्था सुबह और दोपहर दोनों शिफ्टों के अभ्यर्थियों पर लागू होगी।

विज्ञापन

बिहार के सभी 38 जिलों में होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा का आयोजन बिहार के सभी 38 जिलों में किया जाएगा।

 

शिफ्ट समय
प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

 

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार
विज्ञापन संख्या 03/2025
कुल रिक्तियां 4,236
पद मद्य निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर, मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल
14 जून परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
17 जून परीक्षा का एडमिट कार्ड 11 जून 2026 से
परीक्षा स्थान बिहार के 38 जिले

एडमिट कार्ड में जरूर जांच लें ये विवरण

परीक्षा केंद्र जाने से पहले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियों की जांच अवश्य कर लें-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा पाली (Shift)
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • फोटो एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण


सीएसबीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या 03/2025 से संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • जन्मतिथि भरकर लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed