भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 जनवरी, 2022 से 5 फरवरी, 2022 के दौरान प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन संस्थान ने कोरोना महामारी व अन्य कारणों से परीक्षा तिथि को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
इससे पहले आईएआरआई की तरफ से 18 जनवरी, 2022 तक आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उसे 20 जनवरी, 2022 तक कर दिया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा। इससे पहले दो बार आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया को बढ़ाया गया था। इसस पहले 10 जनवरी, 2022 तक आवेदन तिथि निर्धारित की गई थी। बाद में इसे 18 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दिया गया था।
ICAR IARI Recruitment 2022 पदों का विवरण
- अनारक्षित वर्ग - 286
- ओबीसी - 133
- ईडब्ल्यूएस - 61
- अनुसूचित जाति (एससी) - 93
- अनुसूचित जनजाति (एसटी) - 68
- कुल - 641
ICAR IARI Recruitment 2022 के लिए सीबीटी आधारित परीक्षा होगी
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा को देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ICAR IARI Admit Card 2022 को ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं
- अब उम्मीदवार उपलब्ध आवेदन लिंक आईएआरआई टी 1 प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों के लिए नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर लॉग इन करते हुए आवेदन संख्या और जन्म तिथि को दर्ज करें।
- सुरक्षा कोड को लिखें।
- अब उम्मीदवारों का आईएआरआई तकनीनिशयन प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विस्तार