PSPCL Recruitment 2026: बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती; 10वीं-ITI पास के लिए मौका
PSPCL Recruitment 2026: पीएसपीसीएल ने असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत सीआरए 317/2026 में 3,289 और सीआरए 318/2026 में 3,000 पद शामिल हैं। 10वीं के साथ आईटीआई पास और पंजाबी भाषा की जानकारी रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSPCL Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर प्रदान किया है। पीएसपीसीएल ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। विभाग द्वारा जारी किए गए दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों (CRA 317/2026 और CRA 318/2026) के तहत कुल 6,289 रिक्तियां भरी जाएंगी।
अगर आप भी बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो नीचे दी गई सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें। नीचे भर्ती से जड़े आधिकारिक विस्तृत नोटिस के पीडीएफ का सीधा लिंक भी उपलब्ध है।
पीएसपीसीएल में एएलएम की कितनी वैकेंसी भरी जाएंगी?
पीएसपीसीएल ने इन भर्तियों को दो अलग-अलग आधिकारिक नोटिस के तहत जारी किया है। दोनों का विवरण इस प्रकार है:
| विज्ञापन संख्या | पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
|---|---|---|
| CRA 317/2026 | असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) | 3,289 पद |
| CRA 318/2026 | असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) | 3,000 पद |
| कुल पद | 6,289 पद | |
कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को PSPCL वित्तीय परिपत्र संख्या 21/2022 के अनुसार शुरुआती बेसिक वेतन 19,990 रपये प्रति माह मिलेगा। वेतनमान 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार लागू किया जाएगा।
पीएसपीसीएल की भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक हैं:
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
- तकनीकी योग्यता: लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है।
- पंजाबी भाषा का ज्ञान: एक बेहद महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में पंजाबी एक विषय के रूप में जरूर पढ़ी हो और उसमें पास हुआ हो।
आयु सीमा क्या तय की गई है?
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC, BC, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों) को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
कैसे होगा सिलेक्शन?
असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा (Online/Written Exam): उम्मीदवारों को सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित या लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- मेडिकल टेस्ट (Medical Examination): अंतिम चयन से पहले शारीरिक रूप से फिट होने का मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
PSPCL ALM CRA 317/2026 Notification PDF
PSPCL ALM CRA 318/2026 Notification PDF
आवेदन शुल्क कितना है?
| श्रेणी | कुल शुल्क |
|---|---|
| सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और अन्य | 1,416 रुपये + बैंक शुल्क |
| एससी एवं पीडब्ल्यूडी | 885 रुपये + बैंक शुल्क |
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले PSPCL की ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' या 'Public Notices' सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको CRA 317/2026 और CRA 318/2026 के लिंक दिखाई देंगे।
- अपनी पात्रता के अनुसार लिंक पर क्लिक करें और 'New Registration' करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि) बिल्कुल सही-सही भरें।
- अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।