UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 14 जून को होगी परीक्षा
UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी समेत विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 14 जून 2026 को सुबह 11 बजे से होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पटवारी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
इन पदों के लिए आयोजित होगी भर्ती परीक्षा
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी (VDO), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO), निजी सहायक, सहायक अधीक्षक और रिसेप्शनिस्ट जैसे पद शामिल हैं।
14 जून को होगी लिखित परीक्षा
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पटवारी सहित सभी संबंधित पदों की लिखित परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में होगी, जिसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
समय से पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र
उम्मीदवारों को केवल परीक्षा समय का ध्यान रखना पर्याप्त नहीं होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे तक समाप्त कर ली जाएगी ताकि 11 बजे परीक्षा समय पर शुरू हो सके।
एडमिट कार्ड में जांच लें ये जानकारियां
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, फोटो और अन्य व्यक्तिगत विवरण ध्यानपूर्वक जांच लेने चाहिए। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा, तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "UKSSSC Admit Card 2026" या संबंधित भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।