सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Fireman 2026: Recruitment Open for 170 Posts of Vidhan Bhavan Guard and Fireman in UP

UPSSSC Fireman 2026: यूपी में विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक के 170 पदों पर आवेदन शुरू, जानें आवेदन की शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 09 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Fireman Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा।

UPSSSC Fireman 2026: Recruitment Open for 170 Posts of Vidhan Bhavan Guard and Fireman in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Fireman 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत विधान भवन रक्षक के 120 पद और अग्निशमन रक्षक के 50 पदों के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
विज्ञापन की तिथि 10-04-2026
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा शुरू 09-06-2026
आवेदन व शुल्क जमा की अंतिम तिथि 29-06-2026
शुल्क मिलान व आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 06-07-2026
लिखित मुख्य परीक्षा बाद में सूचित किया जाएगा
शारीरिक मापन व दक्षता परीक्षण लिखित परीक्षा परिणाम के बाद सूचित किया जाएगा

आवेदन की सभी शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का PET-2025 में शामिल होना और वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया में लॉगिन केवल PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर आए OTP के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए सामान्य (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, SC, ST और OBC (उत्तर प्रदेश निवासी) उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिससे उन्हें निर्धारित सीमा से अधिक वर्ष की अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

शारीरिक मापदंड

पैरामीटर पुरुष (UR/OBC/SC) पुरुष (ST) महिला (UR/OBC/SC) महिला (ST)
न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी 160 सेमी 152 सेमी 147 सेमी
छाती (बिना फुलाए) 84 सेमी 82 सेमी लागू नहीं लागू नहीं
छाती का विस्तार कम से कम 5 सेमी कम से कम 5 सेमी लागू नहीं लागू नहीं
वजन लागू नहीं लागू नहीं 45-58 किलोग्राम 45-58 किलोग्राम

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल/ईमेल पर आए OTP से लॉगिन करें।
  • अब “Fireman / Vidhan Bhavan Guard Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (UPI/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से फीस जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed