सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 9 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 AM, 09-Jun-2026

Bihar: कागज पर सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी कौन? निशांत कितने पढ़े-लिखे? सबसे अमीर MLC प्रत्याशी को भी जानिए

Bihar Politics: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार पत्नी सिंह की पत्नी कागज पर कौन है? उनकी संपत्ति कितनी है? भाजपा, जदयू, लोजपा (राम) और राजद उम्मीदवार ने अपने बारे में क्या-क्या जानकारी दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
10:35 AM, 09-Jun-2026

Bihar: '12 लाख पहुंचा दो वरना...', अपराधी बताकर अस्पताल संचालक से मांगी 12 लाख की रंगदारी; दहशत में परिवार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल संचालक ने फोन पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Trending Videos
10:01 AM, 09-Jun-2026

Bihar: 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अधमरी हालत में छोड़कर भागे आरोपी; हालत नाजुक

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। और पढ़ें
09:25 AM, 09-Jun-2026

Bihar: पूर्व सरपंच के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, कातिलों ने गुमराह करने के लिए मोबाइल से भेजा मैसेज; मची सनसनी

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच के 24 वर्षीय बेटे अनीश कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रविवार शाम से लापता था। सोमवार को उसका शव चौर से बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद अपराधियों ने उसके मोबाइल से संदिग्ध मैसेज भी भेजा।

और पढ़ें
09:13 AM, 09-Jun-2026

Bihar: आधी रात काल बनकर गिरा पीपल का पेड़, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में देर रात एक विशाल पीपल का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिला और चार बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें
09:08 AM, 09-Jun-2026

Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत दी है। खान सर पर हत्या के प्रयास और हथियारों के अवैध इस्तेमाल जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से केस डायरी और जख्म प्रतिवेदन तलब किया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:37 AM, 09-Jun-2026

Bihar: भीषण सड़क हादसा, देवघर से लौट रहे UP के परिवार की बोलेरो पेड़ से टकराई; मां-बेटे की मौत, आठ घायल

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर महाविहार होटल के पास देवघर से लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक परिवार की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें
08:12 AM, 09-Jun-2026

Bihar: घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, पेट में लगी गोली; इलाके में दहशत

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक निजी फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट के नीचे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें
07:55 AM, 09-Jun-2026

Bihar News: जदयू विधायक को धमकी दिलाने के आरोप में आरओ पर केस दर्ज, अधिकारी ने दी यह दलील, जानें पूरा मामला

सुपौल में जदयू विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव और राजस्व अधिकारी संदीप कुमार के बीच विवाद गहरा गया है। विधायक के अंगरक्षक की शिकायत पर आरओ के खिलाफ धमकी दिलाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं आरओ ने विधायक पर दबाव बनाने और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
07:49 AM, 09-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : अचानक आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। आग लगने की सोचना मिलते ही सदर अस्पताल में भगदड़ की स्थिति हो गई।   और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed