Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जून के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक; रौशन आनंद को जमानत नहीं मिली
Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत दी है। खान सर पर हत्या के प्रयास और हथियारों के अवैध इस्तेमाल जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से केस डायरी और जख्म प्रतिवेदन तलब किया है। और पढ़ेंBihar: जेल में बंद कैदी की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; अस्पताल में पुलिस से भिड़े लोग
मधेपुरा मंडल कारा में बंद 27 वर्षीय विचाराधीन कैदी दीपक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जेल में मारपीट का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी है।
और पढ़ेंBihar Politics: तेजस्वी यादव बोले- सुरक्षा की जरूरत नहीं, सीएम सम्राट चौधरी के बारे में उन्होंने क्या कहा?
Bihar News: बिहार में सुरक्षा पर सियासत जारी है। दिल्ली से पटना लौटते ही उन्होंने एनडीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी की। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?और पढ़ें
Bihar: सीमा पर घुसपैठ नाकाम, बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुसते धरे गए दो विदेशी; पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसी
पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और बढ़ा दी गई है। और पढ़ेंBihar: शिवचंद्र राम का इस्तीफा स्वीकार नहीं, राजद ने क्या कहा? समर्थन में उतरे तेज प्रताप बोले- निंदनीय है
राष्ट्रीय जनता दल में सियासी घमासान जारी है। शिवचंद्र राम का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। राजद ने इस मामले में प्रतिकिया दी है। वहीं जन शक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शिवचंद्र राम के समर्थन में उतर गए हैं। आइये जानते हैं.... और पढ़ेंBihar: बाल्टी में नवजात का शव लेकर पहुंचा शख्स, झाड़ियों में फेंककर हुआ फरार; कुत्ते ने खींचा तो खुली पोल
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में हाई स्कूल चौक के पास सड़क किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति शव को झाड़ियों में फेंककर चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंBihar: चालान सेंटर पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, पांच लाख की लूट; विरोध करने पर दो कर्मियों को किया लहूलुहान
जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बालू घाट चालान सेंटर पर देर रात सात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर दो कर्मचारियों को धारदार हथियार से घायल कर दिया।
और पढ़ेंBihar: शराब माफिया का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; महिला जवान समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत 8 जवान घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ेंBihar: सरकारी कार्यालय के शिक्षा भवन में भीषण आग, मीटिंग हॉल में रखा लाखों का सामान जलकर राख; मची अफरा-तफरी
सहरसा के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्थित शिक्षा भवन में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग दूसरी मंजिल के मीटिंग हॉल में लगी, जिससे फर्नीचर, एलईडी टीवी और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। और पढ़ेंBihar: सुबह-सुबह किउल-जसीडीह रेलखंड पर मिला शव, फैली सनसनी; शिनाख्त में जुटी पुलिस
जमुई जिले के झाझा स्टेशन के पास किउल-जसीडीह रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
और पढ़ें