सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 9 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:09 PM, 09-Jun-2026

Bihar: सीमा पर घुसपैठ नाकाम, बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुसते धरे गए दो विदेशी; पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसी

पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और बढ़ा दी गई है। और पढ़ें
01:53 PM, 09-Jun-2026

Bihar: शिवचंद्र राम का इस्तीफा स्वीकार नहीं, राजद ने क्या कहा? समर्थन में उतरे तेज प्रताप बोले- निंदनीय है

राष्ट्रीय जनता दल में सियासी घमासान जारी है। शिवचंद्र राम का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। राजद ने इस मामले में प्रतिकिया दी है। वहीं जन शक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शिवचंद्र राम के समर्थन में उतर गए हैं। आइये जानते हैं.... और पढ़ें
Trending Videos
01:38 PM, 09-Jun-2026

Bihar: बाल्टी में नवजात का शव लेकर पहुंचा शख्स, झाड़ियों में फेंककर हुआ फरार; कुत्ते ने खींचा तो खुली पोल

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में हाई स्कूल चौक के पास सड़क किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति शव को झाड़ियों में फेंककर चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
01:05 PM, 09-Jun-2026

Bihar: चालान सेंटर पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, पांच लाख की लूट; विरोध करने पर दो कर्मियों को किया लहूलुहान

जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बालू घाट चालान सेंटर पर देर रात सात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर दो कर्मचारियों को धारदार हथियार से घायल कर दिया।

और पढ़ें
12:32 PM, 09-Jun-2026

Bihar: शराब माफिया का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; महिला जवान समेत आठ पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत 8 जवान घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें
12:16 PM, 09-Jun-2026

Bihar: सरकारी कार्यालय के शिक्षा भवन में भीषण आग, मीटिंग हॉल में रखा लाखों का सामान जलकर राख; मची अफरा-तफरी

सहरसा के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्थित शिक्षा भवन में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग दूसरी मंजिल के मीटिंग हॉल में लगी, जिससे फर्नीचर, एलईडी टीवी और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:39 AM, 09-Jun-2026

Bihar: सुबह-सुबह किउल-जसीडीह रेलखंड पर मिला शव, फैली सनसनी; शिनाख्त में जुटी पुलिस

जमुई जिले के झाझा स्टेशन के पास किउल-जसीडीह रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

और पढ़ें
10:48 AM, 09-Jun-2026

Bihar: कागज पर सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी कौन? निशांत कितने पढ़े-लिखे? सबसे अमीर MLC प्रत्याशी को भी जानिए

Bihar Politics: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह की पत्नी कागज पर कौन है? उनकी संपत्ति कितनी है? भाजपा, जदयू और राजद उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल करते वक्त अपने बारे में क्या-क्या जानकारी दी है? निशांत कुमार कितने पढ़े लिखे हैं? आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
10:35 AM, 09-Jun-2026

Bihar: '12 लाख पहुंचा दो वरना...', अपराधी बताकर अस्पताल संचालक से मांगी 12 लाख की रंगदारी; दहशत में परिवार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल संचालक ने फोन पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
10:01 AM, 09-Jun-2026

Bihar: 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अधमरी हालत में छोड़कर भागे आरोपी; हालत नाजुक

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed