Live
Election Result Live: बिहार में फिर नीतीश सरकार, कांग्रेस सिर्फ पांच सीटों पर आगे
Election Result 2025, By Election Vote Counting Live: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। राजद, कांग्रेस और जनसुराज का क्या है हाल? जानें चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दो बजे तक भाजपा 90 सीटों पर आगे
'बिहार तो झांकी है, आगे बंगाल बाकी है'
बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, 'बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव भाजपा का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगला चढ़ाई हम बंगाल में करेंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे। वहां पर जो जंगलराज आ गया है और वहां की जनता को जंगलराज से मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे।'#WATCH गया (बिहार): बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, "बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव भाजपा का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगला… pic.twitter.com/lzYrf8iibG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
एआईएमआईएम ने कांग्रेस को पछाड़ा
एआईएमआईएम के उम्मीदवार पांच सीटों जोकीहाट, ठाकुरगंज, कोचाधामन, अमौर, बइसी सीटों पर आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एआईएमआईएम से भी पीछे है और सिर्फ चार सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।'अभी स्थिति बदल सकती है'- राजद सांसद का बयान
राजद सांसद मनोज झा ने कहा, 'वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है। यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।'#WATCH पटना, बिहार: बिहार चुनाव में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद, RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती… pic.twitter.com/MtaoNXoVHo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
Bihar Election Result Live: एनडीए 199 सीटों पर आगे
बिहार में एक बार फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर जनता ने भरोसा जताया है। रुझानों में एनडीए गठबंधन 199 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 38 सीटों पर आगे चल रहा है।Bihar Election Result Live: दोपहर 1 बजे तक भाजपा 90 सीटों पर आगे
दोपहर 1 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90 सीटों पर, जदयू 81, राजद 28, लोजपा रामविलास 20, कांग्रेस 5 और एआईएमआईएम 5 सीटों पर आगे हैं।Bihar Chunav Result Live: दोपहर साढ़े 12 बजे तक क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर साढ़े 12 बजे तक के रुझानों में भाजपा 86, जदयू 78, राजद 31, लोजपा रामविलास 21, सीपीआईएमएल 6 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही हैं।Bihar Chunav Result Live: जीतन राम मांझी बोले- किसी भी स्थिति में 160 से नीचे नहीं आएंगे
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।'Bihar Chunav Result Live: जदयू समर्थकों ने मिठाई बांटनी शुरू की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, 'हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।'#WATCH | #BiharAssemblyElections | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, "हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे..." pic.twitter.com/jnVUtm1rsw
Nagrota By Poll Election Results Live: जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट से जीतीं देवयानी राणा
जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने जीत दर्ज की है। देवयानी राणा ने जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के नेता हर्ष देव सिंह को 26 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। चुनाव नतीजों पर देवयानी राणा ने कहा कि 'मेरा सौभाग्य है कि जिस तरीके से 2024 में नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के हर मतदाता ने बढ़-चढ़कर हमको आर्शीवाद दिया था और एक बार फिर हमें सौभाग्य रहा है 2025 में हर घर हर परिवार ने हमें बढ़-चढ़कर आर्शीवाद दिया है।'#WATCH जम्मू (जम्मू और कश्मीर): नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने नगरोटा उपचुनाव परिणामों की मतगणना पर कहा, "मेरा सौभाग्य है कि जिस तरीके से 2024 में नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के हर मतदाता ने बढ़-चढ़कर हमको आर्शीवाद दिया था और एक बार फिर हमें सौभाग्य रहा है… pic.twitter.com/Zc2NfXnzmF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025