02:52 PM, 20-Jan-2022
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 160 करोड़ के पार
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 160 करोड़ के पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
01:57 PM, 20-Jan-2022
महाराष्ट्र में 24 जनवरी से प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाएंगे
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र में 24 जनवरी से प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोना नियमों का ध्यान रखना होगा।
09:28 AM, 20-Jan-2022
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.17 लाख से अधिक मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन लाख, 17 हजार, 352 (3,17,532) नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 491 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई और 2,23,990 लोग डिस्चार्ज हुए।
- कुल सक्रिय मामले: 19,24,051
- कुल पॉजिटिविटी दर: 16.41%
- ओमिक्रोन के कुल 9,287 मामले
07:48 AM, 20-Jan-2022
अमेरिका में कोरोना का कोहराम
अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6 लाख 94 हजार 848 मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 2345 लोगों की मौत भी हो गई है। अमेरिका में अब तक कुल संक्रमितों की बात करें तो यह लगभग 7 करोड़ हो गई है।
07:43 AM, 20-Jan-2022
असम में बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि
असम में बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। यहां एक ही दिन में 8339 नए मामले सामने आए हैं।
07:39 AM, 20-Jan-2022
केरल में बीते 24 घंटे में 34 हजार से अधिक मामले
(Covid19 in Kerala) केरल में बीते 24 घंटे में 34,199 कोरोना के मामले सामने आए हैं जिससे राज्य की संक्रमण दर 37.17 फीसदी हो गई है।
07:25 AM, 20-Jan-2022
Corona Live: देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 160 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर लगातार जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के आंकड़े के अनुसार पूरी दुनिया में एक सप्ताह में कुल 1.80 करोड़ लोग संक्रमित हो गए हैं। यानी कि एक सप्ताह में कुल संक्रमितों की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं भारत की बात करें तो यहां भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तेजी से मामले बढ़ने लगे हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम में मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही है।