सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.31 lakh EVs sold in UP in five months sales records being broken every month read latest figures

यूपी में EV का जलवा: पांच महीने में 1.31 लाख वाहन बिके, हर महीने टूट रहे बिक्री के रिकॉर्ड; पढ़ें ताजा आंकड़े

अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में ईवी बिक्री की रफ्तार काफी तेज है। पांच माह में रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। केवल पांच महीने में 1.31 लाख ईवी की बिक्री हुई। इस वर्ष तीन लाख पार होने की संभावना है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

1.31 lakh EVs sold in UP in five months sales records being broken every month read latest figures
EV (Demo) - फोटो : General Motors
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में 1.31 लाख से अधिक शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन (प्योर ईवी) बिके हैं। यदि यही रफ्तार जारी रही तो इस साल बिक्री तीन लाख से ज्यादा होगी, जो पिछले सभी वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।


ऑटोमोबाइल क्षेत्र और परिवहन विभाग के अनुसार, जनवरी से मई 2026 के बीच 131653 शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। यह संख्या वर्ष 2025 की कुल बिक्री (211574) का लगभग 62 फीसदी है। ऑटो क्षेत्र विशेषज्ञ पीके खन्ना के मुताबिक, इस साल हर महीने इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री मजबूत बनी हुई है। मई 2026 में सबसे अधिक 30697 शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आंकड़ा उपभोक्ताओं के बढ़ते रुझान को दर्शाता है। ऑटो विक्रेता जेएस अरोड़ा के अनुसार, स्ट्रांग हाइब्रिड वाहनों की मांग भी बनी हुई है। जनवरी से मई 2026 के दौरान 4531 स्ट्रांग हाइब्रिड वाहन बिके हैं। प्रदेश में इलेक्ट्रिक गतिशीलता की रफ्तार बीते दो वर्षों में बेहद तेज हुई है। वर्ष 2024 में 66595 प्योर ईवी पंजीकृत हुए थे, जो 2025 में बढ़कर 211574 पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos

बिक्री में वृद्धि के कारण

यूपी ऑटोमोबाइल उद्योग संगठन के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें एक मुख्य कारण हैं। चार्जिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार भी इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ा रहा है। नए मॉडलों की उपलब्धता और कम परिचालन लागत भी इसमें सहायक हैं। देशभर में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के पंजीकरण में 80 फीसदी से अधिक वृद्धि हुई।

2400 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन

प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2024 में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 582 थी। यह संख्या अगस्त 2025 तक बढ़कर 2,326 पहुंच गई। करीब डेढ़ साल में चार्जिंग नेटवर्क में चार गुना से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई। वर्तमान में यह संख्या 2400 से अधिक हो गई है।

आंकड़ों की जुबानी :

  • जनवरी-मई 2026 में प्योर ईवी बिक्री : 131653
  • वर्ष 2025 में प्योर ईवी बिक्री : 211574
  • वर्ष 2024 में प्योर ईवी बिक्री : 66595
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed