सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of irregularities in nutritional supplement supply tender in UP explanation sought from NAFED

UP News: पुष्टाहार आपूर्ति टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, नेफेड से स्पष्टीकरण तलब; भाजपा एमएलसी ने की थी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

पुष्टाहार आपूर्ति टेंडर में गड़बड़ी के आरोपों पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने नेफेड से रिपोर्ट के साथ साक्ष्य मांगे हैं। भाजपा एमएलसी ने सिंडीकेट बनाकर पुष्टाहार आपूर्ति का काम लेने की शिकायत की थी। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

Allegations of irregularities in nutritional supplement supply tender in UP explanation sought from NAFED
पुष्टाहार आपूर्ति में गड़बड़ी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पुष्टाहार (टेक होम राशन) की आपूर्ति के लिए फर्मों के चयन में अनियमितताओं के आरोप पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने नेफेड से जवाब तलब किया है। विभाग ने नेफेड को पत्र भेजकर रिपोर्ट और संबंधित साक्ष्य मांगे हैं।



भाजपा के विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने नेफेड द्वारा राशन आपूर्ति के लिए कंपनियों के चयन पर सवाल उठाए हैं। शिकायत में मानकों और निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता का पालन न होने का आरोप है। रतन पाल ने कुछ चयनित कंपनियों के बीच मिलीभगत की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वास्तविक उत्पादन क्षमता का सत्यापन नहीं किया

शिकायत के अनुसार, नेफेड ने कंपनियों की वास्तविक उत्पादन क्षमता का सत्यापन नहीं किया। तकनीकी योग्यता और गुणवत्ता मानकों का भी निरीक्षण नहीं कराया गया। पर्याप्त आधारभूत संरचना न होने पर भी कंपनियों को कार्य आवंटित किए गए।

विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने यह आशंका भी जताई कि चयनित फर्मों द्वारा अन्य राज्यों से सामग्री खरीदी जा रही है। फिर उसकी दोबारा पैकेजिंग करके आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा और एफएसएसएआई मानकों के अनुपालन, परिवहन, कच्चे माल की उपलब्धता और परीक्षण रिपोर्ट की सत्यता पर भी सवाल खड़े किए। जीएसटी संबंधी अभिलेखों की पारदर्शिता को लेकर भी शिकायत की गई है।

अमर उजाला ने किया था खुलासा

अमर उजाला ने 5 जून और 6 जून के अंक में दागी कंपनियों को पुष्टाहार आपूर्ति का काम देने की खबर प्रकाशित कर मामले का खुलासा किया था। आरोपों की गंभीरता के दृष्टिगत विभाग की निदेशक हर्षिता माथुर ने नेफेड से इस मामले में स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सभी संबंधित अभिलेख और साक्ष्य भी उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed