न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:35 AM IST
आगरा के फतेहाबाद से टिकट कटने के बाद भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वह सपा में शामिल हो गए हैं। सपा ने उन्हें आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा से अब तक 15 से ज्यादा विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।
फतेहाबाद से विधायक जितेंद्र वर्मा ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को इस्तीफा भेजा। इसके बाद वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई गई और फिर आगरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है। बताया जाता है कि वह पहले भी सपा में रह चुके हैं। अब तक सपा के जिलाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा विधान सभा चुनाव लड़ रहे हैं।
विस्तार