{"_id":"6a277a4577b480528f0ed721","slug":"candidate-enters-exam-center-with-mobile-phone-during-police-recruitment-test-sp-suspends-six-police-personnel-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: परीक्षा केंद्र में मोबाइल लेकर घुसा अभ्यर्थी, छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: परीक्षा केंद्र में मोबाइल लेकर घुसा अभ्यर्थी, छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; एसपी ने किया निलंबित
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी केंद्र में मोबाइल लेकर घुस गया। मामले में छह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। एसपी ने सभी को निलंबित कर दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
छह पुलिसकर्मी निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती के पहले दिन सोमवार को 75.15% अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अलग-अलग जगह पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
Trending Videos
हापुड़ में पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज केंद्र में अमरोहा निवासी अभ्यर्थी सचिन पुलिस कर्मियों और जांच टीम को चकमा देकर मोबाइल फोन अंडर वियर में छिपाकर अंदर ले गया। लघुशंका की बात कहकर वह शौचालय गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर शक के आधार पर जांच की गई तो उससे मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में लापरवाही पर एसपी ने दो दरोगा सहित छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, गोरखपुर से दो अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए। आजमगढ़ में एक को हिरासत में लिया गया है। दो रिपोर्ट लखनऊ में भी दर्ज हुई।