{"_id":"6a27adfcfcd7677bd804db36","slug":"consumers-in-up-will-be-able-to-sell-solar-power-to-their-neighbors-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सौर ऊर्जा की बिजली पड़ोसी को भी बेच सकेंगे उपभोक्ता, पीयर टू पीयर सिस्टम से मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सौर ऊर्जा की बिजली पड़ोसी को भी बेच सकेंगे उपभोक्ता, पीयर टू पीयर सिस्टम से मिलेगी सुविधा
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में सौर ऊर्जा की बिजली उपभोक्ता पड़ोसी को भी बेच सकेंगे। पावर कॉर्पोरेशन व्यापार में मदद करेगा। पीयर टू पीयर सिस्टम से ये सुविधा मिलेगी। बिजली बेचने और खरीदने वाले को 21-21 पैसा प्रति यूनिट के रेट से शुल्क भरना होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सौर ऊर्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सौर ऊर्जा की बिजली ने आपका बिल तो पहले ही कम कर दिया है। यदि आपके पास सौर ऊर्जा बनने वाली बिजली ज्यादा है तो उसको बेच कर आप कमाई भी कर सकेंगे। उपभोक्ता की मर्जी होगी कि वह सौर ऊर्जा की बिजली चाहे तो अपने पड़ोसी को बेचे या फिर दूसरे शहर में किसी अन्य व्यक्ति, संस्था या प्रतिष्ठान को।
Trending Videos
अब तक सौर ऊर्जा से बनने वाली अतिरिक्त बिजली खरीदने वाला पावर कॉर्पोरेशन जल्द ही इस व्यापार में उपभोक्ताओं की मदद करेगा। बदले में बिजली बेचने व खरीदने वाले से 21-21 पैसा प्रति यूनिट की दर से कुल 42 पैसा शुल्क की वसूली भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्रालय के आदेश के क्रम में जल्द ही पीटूपी (पीयर टू पीयर) सिस्टम से सौर ऊर्जा की बिजली बेचने की सहूलियत मिलेगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम का गठन किया जा रहा है। साथ ही, इंडिया एनर्जी स्टैक का गठन किया गया है, जिसके सहयोग से बिजली की खरीद-फरोख्त हो सकेगी।