सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumers in UP will be able to sell solar power to their neighbors

UP News: सौर ऊर्जा की बिजली पड़ोसी को भी बेच सकेंगे उपभोक्ता, पीयर टू पीयर सिस्टम से मिलेगी सुविधा

नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में सौर ऊर्जा की बिजली उपभोक्ता पड़ोसी को भी बेच सकेंगे। पावर कॉर्पोरेशन व्यापार में मदद करेगा। पीयर टू पीयर सिस्टम से ये सुविधा मिलेगी। बिजली बेचने और खरीदने वाले को 21-21 पैसा प्रति यूनिट के रेट से शुल्क भरना होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Consumers in UP will be able to sell solar power to their neighbors
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सौर ऊर्जा की बिजली ने आपका बिल तो पहले ही कम कर दिया है। यदि आपके पास सौर ऊर्जा बनने वाली बिजली ज्यादा है तो उसको बेच कर आप कमाई भी कर सकेंगे। उपभोक्ता की मर्जी होगी कि वह सौर ऊर्जा की बिजली चाहे तो अपने पड़ोसी को बेचे या फिर दूसरे शहर में किसी अन्य व्यक्ति, संस्था या प्रतिष्ठान को।

Trending Videos


अब तक सौर ऊर्जा से बनने वाली अतिरिक्त बिजली खरीदने वाला पावर कॉर्पोरेशन जल्द ही इस व्यापार में उपभोक्ताओं की मदद करेगा। बदले में बिजली बेचने व खरीदने वाले से 21-21 पैसा प्रति यूनिट की दर से कुल 42 पैसा शुल्क की वसूली भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्रालय के आदेश के क्रम में जल्द ही पीटूपी (पीयर टू पीयर) सिस्टम से सौर ऊर्जा की बिजली बेचने की सहूलियत मिलेगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम का गठन किया जा रहा है। साथ ही, इंडिया एनर्जी स्टैक का गठन किया गया है, जिसके सहयोग से बिजली की खरीद-फरोख्त हो सकेगी।

विज्ञापन

सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के ऐप से बेच सकेंगे बिजली

आईटी विंग के अफसर ने बताया कि उपभोक्ता को सौर ऊर्जा की बिजली सीधे बेचने के लिए पहले तो पावर कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद विद्युत वितरण निगम की सर्विस प्रोवाइडर कंपनी में पंजीयन कराने के बाद उसका ऐप डाउनलोड करना होगा। हालांकि, सौर ऊर्जा की बिजली बेचने व खरीदने की सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी जिसके कनेक्शन पर स्मार्ट नेट मीटर लगा होगा।

इंडिया एनर्जी स्टैक की अहम भूमिका

सौर ऊर्जा की बिजली को सीधे बेचने में इंडिया एनर्जी स्टैक प्लेटफॉर्म की अहम भूमिका होगी। यह वैसे ही काम करेगा, जैसे यूपीआई सिस्टम से किसी भी बैंक का उपभोक्ता दूसरे बैंक के उपभोक्ताओं से लेन-देन करता है।

बिल प्रोफार्मा में पी-टू-पी कॉलम का प्रावधान

पावर कॉर्पोरेशन ने सौर ऊर्जा की बिजली सीधे उपभोक्ता को बेचे जाने को लेकर बिल के प्रोफार्मा में बदलाव करते हुए पीटूपी कॉलम का प्रावधान कर दिया है। इस कॉलम में उपभोक्ता की ओर सीधे बेची गई बिजली यूनिट को दर्ज किया जाएगा।

अभी पावर कॉर्पोरेशन ही खरीदता है बिजली

सौर ऊर्जा से उपभोक्ता की छत पर बनने वाली बिजली अभी पावर कॉर्पोरेशन खरीदता है। यूं समझें कि उपभोक्ता ने मई में 500 यूनिट बिजली बनाई और 400 जलाई। 100 यूनिट जो बची वह ग्रिड में चली गई। पावर कॉर्पोरेशन इस बची हुई बिजली को खुद ही खरीदकर अपने तय रेट से उपभोक्ता के बिल में क्रेडिट कर देता है।

दिल्ली में एनर्जी ट्रेडिंग पर वर्कशॉप 23 को

पी-टू-पी सिस्टम से सौर ऊर्जा की बिजली की खरीद-फरोख्त के मसले पर दिल्ली में 23 जून को एनर्जी ट्रेडिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इस वर्कशॉप में पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से पावर पर्चेज एग्रीमेंट इकाई से मुख्य अभियंता मनीष द्विवेदी व सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश मौर्य भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed