अयोध्या जिले की कोतवाली रुदौली के ग्राम लखनीपुर के मेडी लाल लोधी (70) की तालाब में डूबने मौत हो गई। वो गुरुवार शाम से लापता थे।
उनका शव शुक्रवार दोपहर गांव के तालाब में उतराता दिखाई पड़ा। पुलिस के साथ तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को शासकीय लाभ दिलाया जाएगा। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विस्तार