{"_id":"6a27b084dc0eb695e609ce6c","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1774522-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलडीए करेगा इकाना स्टेडियम की जांच, समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलडीए करेगा इकाना स्टेडियम की जांच, समिति गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एलडीए करेगा इकाना स्टेडियम की जांच, समिति गठित
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए ने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और उससे जुड़ी खेल सुविधाओं की जांच कराने जा रहा है। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह 15 दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।
स्टेडियम में अनुबंध की शर्ताें के तहत काम न होने और और सुविधाओं न होने को लेकर आ रही शिकायतों और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एलडीए की ओर यह जांच कराई जानी है। इसको लेकर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार की ओर निर्देश भी दिए गए हैं। समिति एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित की गई। इसके बाद सचिव की ओर से जांच को लेकर आदेश भी समिति के संयोजक को जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि समिति इकाना स्टेडियम के संचालन, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी। यह भी देखा जाएगा कि आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं कैसी हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि स्टेडियम प्रशासन अनुबंध की शर्तों का पालन कर रहा है या नहीं। अधिकारियों को समिति की बैठक जल्द बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। समिति में अभियंत्रण जोन-ए के अधिशासी अभियंता को सदस्य सचिव और संयोजक बनाया गया है। समिति मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। जांच में रखरखाव, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के तय मानकों का पालन परखा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद एलडीए आगे की कार्रवाई तय करेगा।
---------
Trending Videos