सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: एलडीए करेगा इकाना स्टेडियम की जांच, समिति गठित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन
एलडीए करेगा इकाना स्टेडियम की जांच, समिति गठित
Trending Videos



माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए ने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और उससे जुड़ी खेल सुविधाओं की जांच कराने जा रहा है। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह 15 दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।

स्टेडियम में अनुबंध की शर्ताें के तहत काम न होने और और सुविधाओं न होने को लेकर आ रही शिकायतों और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एलडीए की ओर यह जांच कराई जानी है। इसको लेकर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार की ओर निर्देश भी दिए गए हैं। समिति एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित की गई। इसके बाद सचिव की ओर से जांच को लेकर आदेश भी समिति के संयोजक को जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि समिति इकाना स्टेडियम के संचालन, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी। यह भी देखा जाएगा कि आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं कैसी हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि स्टेडियम प्रशासन अनुबंध की शर्तों का पालन कर रहा है या नहीं। अधिकारियों को समिति की बैठक जल्द बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। समिति में अभियंत्रण जोन-ए के अधिशासी अभियंता को सदस्य सचिव और संयोजक बनाया गया है। समिति मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। जांच में रखरखाव, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के तय मानकों का पालन परखा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद एलडीए आगे की कार्रवाई तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed