श्रावस्ती में बाल विवाह होने की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बराती कार्यक्रम छोड़कर अपने वाहनों ने निकल भागे।
जिले के थाना इकौना अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर भगवानपुर मे शनिवार की रात बाल विवाह की सूचना पर उप जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारी ने पहुंचकर बाल विवाह रुकवा।
बरात आये सभी बराती अपने अपने वाहनों से बैरंग वापस भाग गये। थाना इकौना ग्राम कल्याणपुर मौजा भगवानपुर निवासी जोखन पुत्र प्रेम नाथ की लड़की शालिनी (14 वर्ष) व थाना गिलौला निवासी ग्राम शाहपुर कठोतिया मौजा चय पुरवा निवासी मनीराम चौरसिया पुत्र विद्याराम का पुत्र शुभम चौरसिया (16 वर्ष) का विवाह शनिवार सात मार्च की रात हो रहा था। बरात भगवानपुर मे आई हुई थी ।
दूल्हे के द्वारचार के लिए निकलने से पहले ही किसी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी। जिस पर
तहसील इकौना के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे हमराह के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विवाह रुकवा दिया। बरात में पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। बराती अपने वाहनों से भाग निकले। लड़का व लड़की पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।