सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIR: Rural voters lead in filling forms, with Mohanlalganj in Lucknow recording the highest number of forms at

एसआईआर : फॉर्म भरने में सबसे आगे ग्रामीण मतदाता, लखनऊ के मोहनलालगंज में सर्वाधिक 74.34 फीसदी भरे गए

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 02 Dec 2025 06:55 PM IST
सार

लखनऊ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों ने शहरी इलाकों को पीछे छोड़ दिया है, सबसे ज़्यादा 74.34% काम मोहनलालगंज में पूरा हुआ। कुल मिलाकर जिले में 53.56% SIR पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
SIR: Rural voters lead in filling forms, with Mohanlalganj in Lucknow recording the highest number of forms at
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(एसआईआर) में ग्रामीण क्षेत्र शहर से आगे निकल गया है। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अब तक करीब 53.56 फीसदी एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। मोहनलालगंज में सर्वाधिक 74.34 फीसदी व लखनऊ (उत्तरी) में सबसे कम 43.46 फीसदी एसआईआर हुआ है। जिले में 3789 बीएलओ इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
Trending Videos


ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता काफी जागरूक और बीएलओ सक्रिय नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि ग्रामीण मतदाता स्वयं बीएलओ को ढूंढ कर या प्रधान से संपर्क कर फॉर्म भरकर जमा करने में सक्रियता दिखाई है। इस सक्रियता की वजह से शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण सबसे आगे हैं। शहर की गोमतीनगर सरीखी पॉश कॉलोनियों के मतदाताओं को अनाउंसमेंट कर बीएलओ व सुपरवाइजर जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र             तैनात बीएलओ एसआईआर का पुरा हुआ काम प्रतिशत में
168-मलिहाबाद                    406              66.61 फीसदी
169- बख्शी का तालाब         490                63.34 फीसदी

170-सरोजनी नगर               582               49.12 फीसदी

171- लखनऊ (पश्चिम)      416                52.62 फीसदी
172- लखनऊ (उत्तरी)      408                43.46 फीसदी

173- लखनऊ (पूर्वी)                           417 45.18 फीसदी
174-लखनऊ सेंट्रल             339            49.23 फीसदी

175- लखनऊ कैंट             330            44.10 फीसदी
176-मोहनलालगंज             401            74.34 फीसदी

ओवरऑल प्रतिशत            3789               53.56 फीसदी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed