सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   spell of rain will begin in UP from June 11 After sweltering heat on June 9 and 10

UP Weather Alert: सूरज के तेवर हुए खतरनाक, यूपी में हीटवेव का विस्फोट! इसी बीच आ गया मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। 11 जून से बारिश के आसार हैं। प्रदेश में कहीं तल्ख धूप तो कहीं तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना है। 9 और 10 जून को तपिश के बाद बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

spell of rain will begin in UP from June 11 After sweltering heat on June 9 and 10
हीटवेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बढ़ती तपिश और गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। सोमवार को प्रदेश के लगभग 25 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हालात और भी खराब रहे। 



वाराणसी, चुर्क, बांदा,आगरा और प्रयागराज आदि जिलों में आसमान से जैसे आग बरसी। वहीं गोरखपुर, जालौन जैसे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई समेत कुछ जिलों में दोपहर से पहले बादलों की आवाजाही दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम का यह उतार चढ़ाव जारी रहने वाला है। 09 और 10 जून को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़त आएगी। इसके बाद 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


सोमवार को 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा बांदा में 42.6 डिग्री, प्रयागराज में 42.5 डिग्री, चुर्क में 42.3 डिग्री और झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

राजधानी में दिन में पड़ी झुलसाने वाली गर्मी

राजधानी लखनऊ में भी सोमवार को तपिश और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में अचानक बादलों की आवाजाही बढ़ी और उमस भरी गर्मी ने सिर उठाया लेकिन थोड़ी ही देर में बादल छंट गए। इसके बाद तल्ख धूप के साथ झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई। हालांकि, देर रात फिर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है। धूप की तल्खी और गर्म हवाओं से लू जैसी परिस्थितियां बनने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed