नगर निगम बोर्ड की बैठक में फैजाबाद अयोध्या के मध्य स्थित उदया चौराहा के नाम को बदलकर लता मंगेशकर के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र के किसी एक चौराहे का नाम लता जी के नाम पर करने की घोषणा की थी।
वहीं, नगर निगम बोर्ड की बैठक में अयोध्या के मठ मंदिरों को कर्ज से मुक्ति किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
अब मठ मंदिरों से केवल टोकन मनी के रूप में पैसा लिया जाएगा यह राशि बहुत कम होगी। बैठक में नगर आयुक्त विशाल सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित पार्षद गण मौजूद रहे।
विस्तार