{"_id":"6a27d8e36ba49db29f045118","slug":"up-cm-yogi-adityanath-inaugrated-the-project-ganga-programme-in-lucknow-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP:यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा, मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP:यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा, मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट गंगा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्राडबैंड सुविधा आज की बड़ी आवश्यकता है। इंटरनेट की स्पीड जितनी तेज होगी विकास की गति भी उतनी ही तेज होगी और लोगों के जीवन में भी उतना व्यापक परिवर्तन होता दिखेगा। प्रोजेक्ट गंगा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से अगले तीन वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश सरकार डिजिटल सशक्तिकरण की दृष्टि से प्रदेश के अंदर आठ हजार डिजिटल इंटरप्रेन्योर को आगे बढ़ाएगी जिसमें 50 फीसदी महिलाएं होंगी। मुझे लगता है कि प्रोजेक्ट गंगा उसका माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ब्राडबैंड सुविधा आज की बड़ी आवश्यकता है। इंटरनेट की स्पीड जितनी तेज होगी विकास की गति भी उतनी ही तेज होगी और लोगों के जीवन में भी उतना व्यापक परिवर्तन होता दिखेगा।
इस प्रोजेक्ट का नाम गंगा है। मतलब गवर्नमेंट एसिस्टेंट नेटवर्क फॉर ग्रोथ एंड एडवांसमेंट। मां गंगा ने उत्तर भारत को दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि प्रदान की है जिससे कि दुनिया भर का पेट भरने के लिए खाद्यान्न उत्पन्न होता है। मां गंगा भारत की एकात्मता और आत्मनिर्भरता का आधार हैं। इसी तरह यह प्रोजेक्ट भी आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेगा।
दावा किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट गंगा से प्रदेश के 20 लाख घरों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचेगी और इससे परियोजना से बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।