{"_id":"69b2a7af7fbd931ac00eafe0","slug":"up-police-constable-driver-in-lucknow-found-that-he-exceeded-his-income-by-91-04-percent-case-registered-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब है भई: यूपी पुलिस के सिपाही चालक की कमाई 36 लाख और खर्च किए 68 लाख; 2003 में हुआ था भर्ती; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है भई: यूपी पुलिस के सिपाही चालक की कमाई 36 लाख और खर्च किए 68 लाख; 2003 में हुआ था भर्ती; केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी पुलिस के सिपाही चालक का खर्च जांच में आय से 91.04 प्रतिशत अधिक मिला। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बीबीडी थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही चालक बीबीडी थाने में ही तैनात है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
UP Police Constable
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाने में तैनात सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया। उस पर आरोप है कि तय अवधि में वैध आय स्त्रोत से 32,53,182.34 रुपये खर्च किए।
Trending Videos
भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात इंस्पेक्टर वकील पांडेय की तहरीर पर बुधवार को सिपाही चालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(बी) में केस दर्ज किया गया। मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा शहाबपुर निवासी राहुल कुमार शुक्ला की 26 अप्रैल 2003 में यूपी पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा समय में राहुल पीजीआई के पंचमखेड़ा मीरा विहार कॉलोनी में रहता है। उसके खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की एक गोपनीय शिकायत हुई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच करने का आदेश दिया था।
तय अवधि में 91.04 प्रतिशत अधिक खर्च किया
जांच के आदेश के बाद एक तय अवधि के बीच सिपाही के वेतन, भत्ता, एरियर और बैंक खाते मिलकर 35,73,314 होनी चाहिए। जांच में तय अवधि में आरोपी ने 68,26,496.34 रुपये खर्च किए। इस तरह सिपाही ने तय आय की स्त्रोत से 32,53,182.34 रुपये ज्यादा खर्च किए जो 91.04 प्रतिशत है।