सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Property Dealer Shot Three Times in Broad Daylight in Lucknow; Assailants Arrived on a Motorcycle; Inciden

UP: लखनऊ में दिनदहाड़े रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे बदमाश; सीसीटीवी में वारदात कैद

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 27 May 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में दिनदहाड़े रियल एस्टेट कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस जमीन विवाद और पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

UP: Property Dealer Shot Three Times in Broad Daylight in Lucknow; Assailants Arrived on a Motorcycle; Inciden
प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े मारी गोली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी जौनपुर निवासी संदीप कुमार (40) को तीन गोलियां मार दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है। यहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं।





डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि संदीप कुमार मौजूदा समय में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहकर रियल एस्टेट का काम करते हैं। उनको कल्ली पश्चिम इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज की तरह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर के लिए निकले। आधे घंटे के बाद वह लोग दफ्तर पहुंचे। संदीप कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए दफ्तर की तरफ जाने लगे। 
विज्ञापन
Trending Videos


इस बीच सफेद गमछा लपटे एक युवक वहां पहुंचा और उसने एक के बाद एक संदीप को तीन गोलियां मार दी। एक गोली सीने, एक पेट और एक सिर पर लगी। इस बीच हमलावर बाइक सवार एक साथी के साथ रायबरेली सड़क की तरफ भाग निकला। 



खून से लथपथ संदीप वहीं गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुन संदीप का कर्मचारी विपिन कार से उतर कर उनके पास पहुंचे और मदद के लिए शोर मचाया। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। घायल संदीप को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

50 सेकंड में मार दी तीन गोलियां

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। पूरी वारदात 50 सेकंड के अंदर अंजाम दी गई। फुटेज से ऐसा लग रहा है कि हमलावर पहले से संदीप के इंतजार में खड़े थे। उनके पहुंचते ही एक हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और हेलमेट पहने बाइक सवार दूसरे साथी के साथ भाग निकला। डीसीपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। जमीन की रंजिश, रुपये का विवाद और पुरानी रंजिश के पहलू पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed