सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Cabinet ministers will sit in BJP office, listen to the problems of party workers and solve them

MP News: भाजपा कार्यालय में बैठेंगे कैबिनेट मंत्री, पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और करेंगे हल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Jun 2024 06:33 AM IST
सार



मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने का मॉडल जल्द लागू होगा। इसमें भाजपा कार्यालय में सप्ताह में पांच दिन बारी बारी से एक मंत्री बैठेंगे और प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें हल करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Cabinet ministers will sit in BJP office, listen to the problems of party workers and solve them
भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने भाजपा कार्यालय में बैठक में मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के लिए मॉडल तैयार किया है। यह देश के दूसरे राज्यों में लागू हो गया है। अब इसे मध्य प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। इसमें भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक मंत्री बैठेंगे। वे प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों को सुनेंगे और उनको हल करेंगे। इसे सहयोग केंद्र मॉडल नाम दिया गया है। इसमें भाजपा के कैबिनेट मंत्रियों की सप्ताह में पांच दिन ड्यूटी लगाई जाएगी। उनके साथ संगठन का भी एक नेता साथ बैठेगा। ये सप्ताह में पांच दिन तीन घंटे कार्यालय में बैठेंगे। हालांकि अभी कब से शुरुआत होगी, मंत्री किस किस दिन और कितने समय बैठेंगे यह सब तय होना है। केंद्रीय सह संगठन महासचिव शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच चर्चा हो चुकी है। इसे विधानसभा के मानसून सत्र के बाद लागू किया जा सकता है। 
Trending Videos


प्रदेश में इसलिए भी जरूरी 
लोकसभा चुनाव के फीडबैक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों पर उनकी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इसके चलते कई जगह कार्यकर्ता प्रचार की जगह घर बैठ गए। इससे कई बूथों पर पार्टी को नुकसान हुआ। यह जानकारी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंची। इसके बाद सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाने के लिए इस सहयोग केंद्र को जल्द शुरू करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पहल की जा रही 
भाजपा अब कमजोर बूथों को जीतने के लिए विकास ओर टोली बैठक करके अपने आपको मजबूत करेगी। इसके लिए जिलों में विकास कार्यों के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं के बताए कार्यों को प्राथमिकता से करने पर काम किया जाएगा। इसके लिए विधायका, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण किया जाएगा। जिसमें जिला और राज्य के संगठन पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

पार्टी के निर्णय पर नहीं हुआ अमल 
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय प्रदेश में तीन मंत्रियों के पार्टी कार्यालय में बैठने को लेकर निर्णय लिया गया था। उस समय भी उनके कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने की बात कहीं गई थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। अब पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इसे लागू कराने को लेकर गंभीर है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह सहयोग केंद्र का मॉडल सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के लिए बनाया गया है। यह कई राज्यों में लागू हो गया है। जल्द ही मध्य प्रदेश में भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed