सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: President Murmu- All stakeholders should work together to make India sickle cell anemia free

World Sickle Cell Day 2025: राष्ट्रपति ने जारी किया संदेश,बड़वानी के कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल और CM

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Jun 2025 07:31 AM IST
सार

विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस दिवस को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाए जाने की प्रशंसा की है। राष्ट्रपति ने सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के उन्मूलन हेतु सरकार, समुदाय और जनजातीय समाज के एकजुट प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। यह कार्यक्रम बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

विज्ञापन
MP News: President Murmu- All stakeholders should work together to make India sickle cell anemia free
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

विश्व सिकल सेल दिवस 2025 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में प्रदेश सरकार की विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस मनाने की प्रशंसा की। बता दें राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण कार्यक्रम में शामिल होंगे।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। राष्ट्रपति  ने अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों। स्वस्थ नागरिक ही अपने जीवन, अपने राज्य और हमारे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदारों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल बड़वानी में, सिकल सेल मित्र पहल होगी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति ने 19 जून 2025 को मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी में ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ आयोजित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की सराहना की है। उन्होंने संदेश में कहा कि दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली सिकल सेल एनीमिया, भारत में जनजातीय आबादी को विशेष रूप से प्रभावित करती है। इसके विरुद्ध दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने की दिशा में इस दिवस का मनाया जाना एक महत्वपूर्ण कदम है। मुर्मु ने कहा कि दशकों से हमारे आदिवासी समुदाय और पिछड़े क्षेत्रों में कई लोग सिकल सेल एनीमिया का कष्ट झेलते रहे हैं। बीमारी के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक प्रसार को रोकने के लिए समुदाय स्तर पर स्क्रीनिंग जांच द्वारा पहचान कर जेनेटिक काउंसलिंग एवं प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। वर्ष 2047 तक भारत को सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति दिलाने का राष्ट्रीय संकल्प इस समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित लोगों के लिए एकीकृत उपचार केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर रोगियों को आवश्यक औषधियाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन भोपाल में सीएम निवास पर 20 जून को, गौ पालकों को मिलेगी सौगात

राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत हो रहे प्रयासों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई जनजातीय समुदायों में बीमारी की पहचान समय पर हो रही है जिससे इलाज और जीवन की गुणवत्ता में सुधार भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब सभी हितधारक मिलकर एक सतत, समर्पित और मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करेंगे, तभी इस समस्या का जड़ से उन्मूलन संभव हो पाएगा। मुर्मु ने कहा कि विकसित भारत के हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों। स्वस्थ नागरिक ही अपने जीवन, अपने राज्य और हमारे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदारों को एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सब निरंतर एकजुट होकर कार्य करें।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- ग्रामीण पर्यटन से आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान को मिल रहा संबल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed