MP: इंदौर के किशोर ने प्रेमानंद महाराज के लिए छोड़ा घर, गुमशुदगी दर्ज; बरामद हुए पत्र में लिखा ये भावुक संदेश
इंदौर की कृष्णपुरा कॉलोनी में रहने वाला एक 15 वर्षीय किशोर घर छोड़कर लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि वह स्वामी प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से इतना प्रभावित था कि उसने अपने परिवार के लिए एक पत्र छोड़ा और खुद को उनके पास जाने की बात कही। चलिए जानते हैं पत्र में और क्या-क्या लिखा गया है?
विस्तार
इंदौर में मोबाइल पर प्रेमानंद महाराज के वीडियो और रील देखने वाले एक 15 वर्षीय किशोर पर उनकी बातों का इतना प्रभाव पड़ा कि वह घर छोड़ कर निकल गया। उसने परिवारवालों के लिए एक पत्र भी छोड़ा। जिसमें लिखा कि- मां, पापा, भैया और दीदी मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। आप लोग मुझे खोजना मत और न ही रोना। मैं अपने माता-पिता के पास जा रहा हूं। परिजनों ने किशोर के लापता होने पर थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
दोस्त से पांच सौ रुपये लेकर घर से निकला था किशोर
यह घटना इंदौर की कृष्णपुरा कॉलोनी में हुई। यहां रहने वाले एक परिवार ने थाने में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत की और कहा कि किशोर ने एक पत्र भी छोड़ा है। किशोर मोबाइल फोन भी चलाता था। जांच में पता चला कि किशोर ने देहरादून जाने वाली ट्रेन भी गूगल पर सर्च की। इसके बाद अब वहां की पुलिस को भी बच्चे की तस्वीर व अन्य दस्तावेज भेजकर अलर्ट कर दिया गया है। बच्चे ने अपने एक साथी से घर से निकलने के लिए पांच सौ रुपये लिए थे। पत्र में यह भी जिक्र किया कि उसके दोस्त को पांच सौ रुपये लौटा देना।
ये भी पढ़ें- LPG Crisis: सागर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आठ दुकानों से 17 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त; ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रेमानंद महाराज जी से काफी प्रभावित था किशोर- परिजन
परिजनों ने बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज जी से काफी प्रभावित था और उनके प्रवचन सुनता था और अक्सर उनके बारे में बात करता था। वह रोज मंदिर भी जाता था और पूजा पाठ भी करता था। उन्होंने आशंका जताई है कि किशोर उनके आश्रम की तरफ रवाना नहीं हो गया। उसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर परिजनों ने खोजा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X