सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The court asked what was done to prevent the water crisis, the corporation said – the channel was

Indore News:कोर्ट ने पूछा जलसंकट रोकने के लिए क्या किया, निगम ने बोला-चैनल साफ की, नोटिस दिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 09 Jun 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में जलसंकट को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने नगर निगम से जवाब-तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि शहर को जल संकट से बचाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। निगम ने जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए किए गए कार्यों का ब्यौरा हलफनामे के साथ पेश किया है।

Indore News: The court asked what was done to prevent the water crisis, the corporation said – the channel was
इंदौर हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में गहराते जलसंकट को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम अधिकारियों से पूछा कि जलसंकट दूर करने के लिए अब तक क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। निगम अधिकारियों ने जवाब में बताया कि शहर में लोगों को वाटर रिचार्जिंग पिट बनाने के लिए 10 हजार से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा तालाबों की जल आपूर्ति चैनलों की सफाई कराई जा रही है। शहर में 288 रिचार्ज शाफ्ट भी तैयार किए गए हैं।

जलसंकट को लेकर जनहित याचिका राजलक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अजय बागड़िया ने कोर्ट के समक्ष कहा कि इंदौर में जल प्रबंधन कमजोर है, जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। जल संरक्षण संबंधी नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में भी नगर निगम कमजोर साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से दावा किया गया कि जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या रहती है, उन्हें चिह्नित कर वहां रिचार्ज शाफ्ट बनाए जा चुके हैं। निगम की ओर से कोर्ट में हलफनामा प्रस्तुत कर जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके समर्थन में तस्वीरें भी पेश की गईं। अब अगली सुनवाई में शहर को जलसंकट से बचाने के लिए किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Trending Videos


पढे़ं: कमिश्नर कार्यालय में बेसुध होकर गिर पड़ा था; पुलिसकर्मी बने मसीहा

गौरतलब है कि इंदौर में इस वर्ष जलसंकट गहरा गया है। शहर में नगर निगम लगभग 600 टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद जलसंकट बना हुआ है। इसकी एक प्रमुख वजह निजी बोरवेलों का तेजी से सूखना है। नगर निगम के 10 हजार से अधिक बोरवेलों में से करीब 60 प्रतिशत ने पानी देना बंद कर दिया है। वहीं, पानी वितरित कर रहे टैंकर भी नगर निगम की टंकियों से ही पानी भर रहे हैं। इससे टंकियों के माध्यम से होने वाली नियमित जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed