सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Grand Siddhpur Entry Gate to Rise in Sehore at ₹1.01 Crore, Two More Gates Announced

Sehore: 'सिद्धपुर प्रवेश द्वार' एक करोड़ से अधिक की लागत से बनकर होगा तैयार, दो और द्वार बनाने का हुआ एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर शहर को नई पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। सैकड़ाखेड़ी जोड़ स्थित फोरलेन मार्ग पर बनने वाले भव्य सिद्धपुर द्वार का भूमि पूजन विधायक सुदेश राय ने किया। करीब 1.01 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला है।

Sehore news: Grand Siddhpur Entry Gate to Rise in Sehore at ₹1.01 Crore, Two More Gates Announced
कार्यक्रम के दौरान का चित्र। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर के गौरवशाली इतिहास और आधुनिक विकास को नई पहचान देने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों का स्वागत अब भव्य और आकर्षक सिद्धपुर द्वार करेगा। सैकड़ाखेड़ी जोड़ स्थित फोरलेन मार्ग पर बनने वाले इस प्रवेश द्वार का भूमि पूजन विधायक सुदेश राय ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।


एक करोड़ एक लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह द्वार राजस्थानी स्थापत्य कला की झलक प्रस्तुत करेगा और शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, सुशील ताम्रकार, सुरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


'विकास यात्रा का प्रतीक बनेगा ये द्वार'
इस बीच विधायक सुदेश राय ने कहा कि सीहोर निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीहोर का ऐतिहासिक नाम सिद्धपुर रहा है और इसी गौरवशाली पहचान को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से इस प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। यह केवल एक स्वागत द्वार नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत, पहचान और विकास यात्रा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संरचना आने वाले वर्षों में सीहोर की नई पहचान के रूप में स्थापित होगी।
विज्ञापन


दो और प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा
भूमि पूजन समारोह के दौरान विधायक सुदेश राय ने शहरवासियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए क्रिसेंट चौराहा और सागर चौपला (सोया चौपाल) चौराहा पर भी जल्द भव्य सिद्धपुर प्रवेश द्वार निर्मित कराने की घोषणा की। इससे शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर एकरूपता के साथ आकर्षक और भव्य स्वागत संरचनाएं विकसित होंगी।

फोरलेन सड़क और पेयजल परियोजनाओं पर भी बड़ा अपडेट
विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि इंदौर नाके से गणेश मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही नगर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नर्मदा-पार्वती लिंक सिंचाई एवं पेयजल परियोजना का लाभ भी जल्द नागरिकों को मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने के बाद शहरवासियों के घरों तक सीधे नलों के माध्यम से माता नर्मदा का शुद्ध पेयजल पहुंचेगा, जिससे वर्षों पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़ें- MP: ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ओंकारेश्वर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, निमाड़ में उत्साह का माहौल; तैयारियां तेज

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि यह संरचना शहर की सुंदरता और पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर विकास के विभिन्न कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं में विस्तार के लिए विधायक की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

 

विकास की नई दहलीज पर सीहोर

कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed