सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Farmers threaten to shut down mines; 25 taken to task in Sharda case

MP: नौकरी-मुआवजे को लेकर भड़का गुस्सा, किसानों ने दी खदान बंद करने की चेतावनी; शारदा मामले में 25 पर कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल में रोजगार, पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर भू-आश्रित किसानों ने एसईसीएल सोहागपुर एरिया कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांगें पूरी न होने पर खदानें बंद कराने की चेतावनी दी। वहीं शारदा ओसियम खदान में विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 25 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। 

Farmers threaten to shut down mines; 25 taken to task in Sharda case
ज्ञापन सौंपते लोग।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले में रोजगार, पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर भू-आश्रित किसानों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। एसईसीएल सोहागपुर एरिया कार्यालय के सामने किसानों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा, वहीं शारदा ओसियम खदान में नौकरी की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों घटनाओं ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते असंतोष को उजागर कर दिया है।



एसईसीएल सोहागपुर एरिया के अंतर्गत आने वाले रामपुर बटुरा, बिछिया, अतरिया सहित आसपास के गांवों के भू-आश्रित किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने रोजगार, पुनर्वास, पुनर्स्थापना और अधिग्रहित परिसंपत्तियों के पूर्ण मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन केवल आश्वासन देकर मामले को टालता रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि हर आंदोलन और बैठक के बाद 15 दिन, एक माह या दो माह में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास और पुनर्स्थापना नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी बैठक, आमसभा या प्रशासनिक प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोयला घोटाले में SECL के चार कर्मचारियों को सजा, सीबीआई कोर्ट ने दो लाख 40 हजार का अर्थदंड भी लगाया

किसानों ने यह भी याद दिलाया कि कलेक्टर की अध्यक्षता में सोहागपुर हाउस में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कई मामलों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन आज तक अधिकांश समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो संबंधित खदानों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कराया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन और प्रशासन की होगी।

शारदा ओसियम खदान मामले में 25 लोगों पर कार्रवाई
उधर, शारदा ओसियम खदान में नौकरी की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार बकहो और बकही गांव के लोगों ने रोजगार की मांग को लेकर खदान संचालन प्रभावित करने का प्रयास किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि शारदा ओसियम खदान को बंद करने और विरोध प्रदर्शन में शामिल 25 लोगों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed