{"_id":"6a251df600c4f7338f09e4da","slug":"illegal-gunfire-case-accused-arrested-in-umaria-umaria-news-c-1-1-noi1225-4368072-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: जंगल में चली गोली, बछिया खोजने निकले युवक को लगे छर्रे; 17 दिन बाद आरोपी शिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: जंगल में चली गोली, बछिया खोजने निकले युवक को लगे छर्रे; 17 दिन बाद आरोपी शिकारी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार
उमरिया के खैरा अमड़ी गांव में बछिया खोजने गए नन्हेलाल अगरिया को अवैध देशी भरमार बंदूक से निकले छर्रे लगने से गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद फरार आरोपी धनिया उर्फ धनीराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया और जेल भेज दिया।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा अमड़ी में हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध देशी भरमार बंदूक से लापरवाहीपूर्वक गोली चलाने के कारण एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे ग्राम खैरा अमड़ी निवासी नन्हेलाल अगरिया अपनी गाय की बछिया खोजने जंगल की ओर गया था। बछिया घर नहीं लौटी थी, इसलिए वह छपरी हार के जंगल में तलाश कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई और उसके शरीर के कई हिस्सों में छर्रे जा लगे। छर्रे लगने से उसके पैर, जांघ, हाथ और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं तथा वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल नन्हेलाल के अनुसार घटना के तुरंत बाद गांव का धनिया उर्फ धनीराम यादव वहां पहुंचा। उसके हाथ में देशी बंदूक थी। आरोपी ने नन्हेलाल से कहा कि गलती से छर्रे लग गए हैं और किसी को जानकारी न देने की बात कहते हुए इलाज कराने का भरोसा दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना डायल-112 को मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य अमला तत्काल सक्रिय हुआ। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पढ़ें: बड़वानी में भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही लाखों की 100 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक फरार
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन घटना के बाद वह लगातार फरार था। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और लगातार दबिश देती रही। आखिरकार सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव खैरा स्थित घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त बिना लाइसेंस की देशी भरमार बंदूक को उसने अपने खेत के कुएं में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से हथियार बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी धनिया उर्फ धनीराम यादव के खिलाफ धारा 125(ए) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में एसडीओपी पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, उप निरीक्षक बी.एल. सिंह, विनोद प्रजापति सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कमेंट
कमेंट X