सोशल मीडिया पर बीते दिन से एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला श्रीनगर के लाल चौक में नारे लगाते दिखाई दे रही है।
वीडियो में दिखाया गया है कि महिला हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रही है। वीडियो को जम्मू कश्मीर का बताकर शेयर किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 15 अगस्त के दिन महिला लाल चौक पहुंची थी और वहां पर उसने ये नारे लगाए थे। ट्विटर पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।
अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।
वीडियो में महिला लगातार भारत माता की जय के नारे लगाती दिख रही है। उसके आसपास सिक्योरिटी फोर्स वाले भी खड़े दिख रहे हैं। महिला फोर्स वालों से कहती है कि वे लोग भी भारत के हैं और उनको भी नारे लगाने चाहिए। वीडियो में दिख रही फोर्स महिला को रोकने का प्रयास नहीं करती। बस उसकी सुरक्षा के लिए चारों तरफ घेरा बना लेती है।
देखें वीडियो-