आज मंगल देव कर्क राशि से सूर्य देव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में मंगल के गोचर से सभी राशियों पर राशियों इस गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। सिंह राशि में मंगल देव 6 सितंबर 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सिंह राशि पर गोचर करते समय मंगल देव अत्यधिक प्रभावशाली हो जाते हैं क्योंकि, ये इस राशि के लिए सर्वाधिक योग कारक होते हैं इसलिए सिंह राशि के जातकों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। ये कर्क राशि में नीच के तो मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं। इन्हें युद्ध, भूमि, सेना, सैन्य शक्ति, झगड़ा, क्रोध और लाल रंग का कारक माना जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ विशेष राशि के जातकों को इस अवधि में सर्वाधिक फायदा होने वाला है। ये राशियां इस प्रकार हैं-
मिथुन राशि
मंगल के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप निडर होकर अपनी बातों को रखेंगे। कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे अथवा किसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो उस दृष्टि से भी अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति एवं जुझारू स्वभाव के चलते कठिन परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
कर्क राशि
इस अवधि में आपको लाभकारी परिणाम मिलेंगे। अपने साहस, कुशाग्रबुद्धि तथा वाणी कुशलता के बलपर सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निर्वहन करने में पूर्ण सफल रहेंगे। आर्थिकपक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किसीभी तरहके सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि
कार्य-व्यापार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आने के संकेत। अपनी पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी।
तुला राशि
इस अवधि में कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी सफल रहेंगे। मान-सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा के वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।