Best Adventure Bikes: भारतीय युवाओं में एडवेंचर टूरर सेगमेंट की मांग तेजी से बदल बढ़ रही है। कंपनियां किफायती बजट में भी ऐसे मॉडल्स उतार रही हैं, जो न सिर्फ डेली कम्यूट (रोजमर्रा के काम) बल्कि पहाड़ों और पथरीले रास्तों पर भी आसानी से दौड़ सकें। अगर आप भी इस साल किसी लंबी ट्रिप पर निकलने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट तीन लाख रुपये के अंदर है, तो बाजार में पांच ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो पावर, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बो देती हैं। आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
बाइक ट्रिप के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये एडवेंचर मोटरसाइकिल: दमदार पावर के साथ फीचर्स भी जबरदस्त, देखें लिस्ट
Adventure Motorcycles: बदलते दौर के साथ युवाओं में लॉन्ग-डिस्टेंस राइडिंग और ऑफ-रोडिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या एक मजबूत, पावरफुल और एडवांस फीचर्स वाली एडवेंचर (ADV) बाइक खरीदने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की जरुरत होती है। अगर आपका भी यही सवाल है और आप एक बेहतरीन एडवेंचर बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो यहां जानिए तीन लाख के अंदर बेस्ट किफायती बाइक्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. हीरो एक्सपल्स 210 (Hero Xpulse 210) ऑफ-रोडर का किफायती साथी
यह इस पूरी लिस्ट की सबसे किफायती बाइक्स में से एक मानी जा रही है। यह ट्रेल-रेडी (रास्तों के अनुकूल) बाइक है, जो लोग सीरियस ऑफ-रोडिंग करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। कीमत की बात करें तो यह 1.67 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये है।
- इंजन और पावर: इसमें 210cc का DOHC लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है, जो 24.26 hp की पावर और 20.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्मूथ राइडिंग के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट-स्लिपर क्लच दिया गया है।
- सस्पेंशन और टायर: इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका सस्पेंशन है। फ्रंट में 210 mm और रियर में 205 mm का लंबा सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है। खराब रास्तों के लिए इसमें स्पोक व्हील्स दिए गए हैं (21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर)।
- अन्य फीचर्स: इसका ग्राउंड क्लियरेंस 220 mm, वजन 168 kg और सीट हाइट 830 mm है। ब्रेकिंग के लिए दोनों तरफ पेटल डिस्क हैं। इसके बेस मॉडल में सिंगल-चैनल ABS और Pro वेरिएंट में ड्यूल-चैनल ABS मिलता है। साथ ही Pro वेरिएंट में TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी दिया गया है।
2. टीवीएस अपाचे आरटीएक्स (TVS Apache RTX) बजट का बेहतर ऑप्शन
यह TVS की तरफ से आने वाली पहली प्रॉपर एडवेंचर बाइक है, जो इस पूरे ग्रुप में सबसे ज्यादा दमदार इंजन और पावर के साथ मार्केट में उतरी है। कीमत की बात करें तो 1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये है।
- इंजन और पावर: इसमें 299.1cc का लिक्विड-कूल्ड मोटर दिया गया है, जो 9000 rpm पर 35.5 hp की जबरदस्त पावर और 7000 rpm पर 28.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
- हार्डवेयर: बाइक में मजबूत स्टील ट्रेलिस फ्रेम, 41 mm के USD फॉर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन (180 mm ट्रैवल) मिलता है। इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
- ब्रेकिंग और मोड्स: सुरक्षा के लिए 320 mm फ्रंट डिस्क (रेडियल कैलिपर के साथ) और 240 mm रियर डिस्क के साथ स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS मिलता है। इसमें आपको चार राइडिंग मोड्स और एक शानदार TFT डिस्प्ले भी मिलता है। अलॉय व्हील्स होने की वजह से यह हाईवे और मिक्स्ड रोड्स के लिए ज्यादा परफेक्ट है, न कि बहुत ज्यादा कीचड़ या डर्ट रास्तों के लिए।
3. सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स (Suzuki V-Strom SX) भरोसेमंद हाईवे टूरर
अगर आपका मकसद बिना किसी मेंटेनेंस के झंझट के लंबी दूरी तक हाईवे पर सफर करना है, तो सुजुकी की यह बाइक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह दो लाख (एक्स-शोरूम) से ग्राहकों को मिलती है।
- इंजन और पावर: इसमें 249cc का 4-वॉल्व ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 24.16 hp की पावर और 22.2 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- डायमेंशन और चेसिस: इसकी सीट हाइट 835 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm है। बाइक में 19/17-इंच के अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।
- टेक फीचर्स: यह बाइक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ड्यूल-चैनल ABS और चलते सफर में फोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट से लैस है। इसका Gixxer 250 से लिया गया इंजन बेहद विश्वसनीय है, हालांकि बहुत ज्यादा खराब रास्तों या नदी पार करने (River Crossing) के दौरान आपको इसमें स्पोक व्हील्स और लंबे सस्पेंशन ट्रैवल की कमी खल सकती है।
4. येज्दी एडवेंचर (Yezdi Adventure) बड़ा इंजन और दमदार टॉर्क
इस पूरे ग्रुप में सबसे बड़े इंजन साइज के साथ येज्दी एडवेंचर अपनी एक अलग पहचान बनाती है। यह बाइक हाईवे क्रूजिंग और हल्की ऑफ-रोडिंग का एक शानदार मिश्रण पेश करती है। कीमत की बात करें तो 2.04 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये है।
- इंजन और पावर: इसमें 334cc का सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 29.6 hp की पावर और 29.8 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है।
- सफर के लिए खास: इसमें लंबी दूरी को आसान बनाने के लिए 15.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 220 mm है और इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
- ऑफ-रोड सेटअप: इसमें पुरानी यादों को ताजा करने वाले और मजबूत 21-18 इंच के स्पोक व्हील्स, टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग की बात करें तो स्विचेबल ABS के साथ दोनों पहियों में सिंगल डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं।