16 साल का एक लड़का दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने समंदर किनारे गया। खेल के बाद थकान मिटाने वह समुद्र में गया और मिनटों में ही बाहर आ गया। जैसे ही नजर पांव पर पड़ी उसके होश उड़ गए।
पढ़ें:
बिना पैसे खर्च किये, हर रात 4000 मच्छर मार डालता है यह शख्स, देखें वीडियो
लड़के को दोनों पैर लहुलूहान थे। उसे समझ नहीं आया कि पल भर में ऐसा क्या हो गया कि उसका ऐसा हाल हो गया। ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी। लिहाजा उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया।
पढ़ें:
भयानक हादसे में कट गया था हाथ, जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने किया ये कारनामा
जांच के दौरान लड़के के पांव पर ढेर सारे छोटे-छोटे छेद दिखे। डॉक्टरों ने कहा कि समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे कीड़ों ने (Sea Lice) इसके पांव का यह हाल किया।
लड़के ने बताया कि जब वह पानी में गया तो उसके पांव में झनझनाहट महसूस हुई लेकिन उसे लगा कि थकान के कारण उसे ऐसा महसूस हो रहा है। इसलिए उसने भी ध्यान नहीं दिया कि पानी के अंदर हजारों कीड़े उसका पांव खा रहे हैं।
दूसरे दिन इस लड़के के पिता खुद मामले की जांच करने उसी समुद्र के पास गए जहां बेटे के पांव का यह हश्र हुआ था। उन्होंने मछली पकड़ने वाली जाली पर मांस के कुछ टुकड़े रखे और उसे पानी के अंदर डाल दिया। थोड़ी देर बाद जब जाली बाहर निकाली तो हैरान रह गए।