पुतिन का रहस्यमयी ग्रैंड पैलेस रूस के राष्ट्रपति पुतिन का घर लग्जरी वजहों से दुनियाभर में मशहूर है। पुतिन के सीक्रेट हाउस में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। राजधानी मास्को में स्थित पुतिन के सीक्रेट महल का नाम द ग्रैंड क्रेमलिन है। रूस का पावर माना जाने वाला यह महल दुनिया के लिए किसी पहेली से कम नहीं है। क्रेमलिन की तरह खास दुर्ग सामंतवादी युग में रूस के राजा बनाते थे। क्रेमलिन की सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है जिसे देखने के बाद कोई भी चकमा खा सकता है। यह ग्रांड पैलेस दो मंजिला है, लेकिन देखने पर तीन मंजिला नजर आता है जिसमें 21 टावर लगे हैं। 25000 वर्ग मीटर में बने क्रमलिन पैलेस की चौड़ाई 124 मीटर है और ऊंचाई 47 मीटर है। क्रेमलिन पैलेस को 1.5 मील लंबी और 21 फीट मोटी ऊंची दीवार से घेरा गया है। ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के कई टावरों के नीचे टनल बनाए गए हैं। इन सुरंगों का इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में बाहर निकालने के लिए किया जा सकता है। Bizarre