दुनियाभर में गंगा को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। भारत में गंगा नदी को माता कहा जाता है और लोग गंगा मां कहकर पुकारते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान मात्र से सभी पाप धुल जाते हैं और गंगजल को अमृत माना जाता है। यह सदियों से चला रहा है। कहा जाता है कि गंगा का पानी पीने से इंसानों की कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
हिंदू धर्म के अलावा गंगा नदी का दूसरे धर्मों के लोग भी सम्मान करते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि गंगा नदी के जल को मुगल शासक पवित्र मानते थे। एक मुगल शासक हमेशा गंगा नदी का पानी पीता था और गंगा नदी के पानी को स्वर्ग का पानी मानता था। इस मुगल शासक का नाम अकबर था। अबुल फजल की किताब 'आइन-ए-अक़बरी' में यह बड़ी बात कही गई है। किताब में कहा गया है कि अकबर गंगा नदी का पानी पीता था।