सब्सक्राइब करें

बिहार के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, तोड़ा बिशन सिंह बेदी का 44 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jan 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
Bihar spinner ashutosh aman breaks Bishan Singh Bedi 44 year old record
ashutosh aman

बिहार के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। उन्होंने एक सीजन में अपना 65वां विकेट हासिल कर टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। 


 

Trending Videos
Bihar spinner ashutosh aman breaks Bishan Singh Bedi 44 year old record
Ashutosh Aman

बता दें कि 32 साल के अमन ने यह उपलब्धि मणिपुर के संगतपम सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट कर हासिल की जो उनका 65वां विकेट था। इस तरह उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी के दिल्ली की तरफ से 1974-75 में हासिल किए 64 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar spinner ashutosh aman breaks Bishan Singh Bedi 44 year old record
Ashutosh Aman

अमन ने इस सीजन में 68 विकेट झटके और एक सीजन में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। बिशन सिंह बेदी ने 64 विकेट चटकाए थे। भारतीय वायुसेना के कर्मचारी अमन ने इस मैच में कुल 11 विकेट झटके। पहले पारी में 4 और दूसरी पारी में 7 विकेट अपने नाम किए। 

Bihar spinner ashutosh aman breaks Bishan Singh Bedi 44 year old record
रणजी ट्रॉफी - फोटो : file photo

बिहार ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपुर ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 156 और 238 रन बनाए। जवाब में बिहार ने पहली पारी में 257 और दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 140 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed