सब्सक्राइब करें

Roorkee: गर्मी से बचने के लिए मौत की छलांग, बुझ चुके कई घरों के चिराग, फिर भी नहीं रुक रहा जीवन से खिलवाड़

शाहरुख सामानी, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Sat, 23 May 2026 05:17 PM IST
सार

भीषण गर्मी से राहत पाने की कोशिश जानलेवा साबित हो रही है। युवा पुल से नदी में छलांग लगा रहे हैं। यहां हादसों में कई युवा डूब चुके हैं। 

विज्ञापन
Heatwave Seeking relief from scorching heat youths are leaping to their deaths from bridges Roorkee News
नदी में छलांग लगाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए युवा पुल से मौत की छलांग लगा रहे हैं। गंगनहर में नहाने गए कई युवा अब तक हादसों का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके न तो प्रशासन सख्त नजर आ रहा है और न ही युवाओं के बीच जोखिम कम हो रहा है।



कलियर से रुड़की गंगनहर का क्षेत्र इन दिनों डेथ प्वाइंट बनता जा रहा हैं। तपती दोपहर में कई युवक पुलों की ऊंची रेलिंग पर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा रहे हैं। तेज बहाव और गहराई को नजरअंदाज कर स्टंट के अंदाज में लगाई जा रही ये छलांगें बड़े हादसे का कारण बन रही हैं।

स्थिति यह है कि कई युवक एक-दूसरे को देखकर और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई दोस्तों की तालियों के बीच ऊंचे पुल से पानी में कूद रहा है। कई बार पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न लग पाने से युवक डूबने लगते हैं। लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में ऐसे हादसे सामने आते हैं। कई परिवार अपने बच्चों को खो चुके हैं। इसके बावजूद युवाओं में डर दिखाई नहीं देता।
 

Heatwave Seeking relief from scorching heat youths are leaping to their deaths from bridges Roorkee News

कई घरों के बुझ चुके चिराग

केस 1 - पिरान कलियर के धनौरी क्षेत्र गंगनहर पर सोमवार को ग्राम कोटा मुरादनगर निवासी 21 वर्षीय बंसी, अपने चाचा के लड़कों मोहित और विक्की के साथ नहाने आया था। तीनों भाई नहर के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान बंसी ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी। तैरना न आने के कारण बंसी गहरे पानी में समा गया।

केस 2 - फरवरी माह में रुड़की नगर निगम पुल के पास स्थित एक घाट पर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गंगनहर गया आईआईटी का छात्र गंगनहर में पैर फिसलने से डूबकर लापता हो गया था। इसके बाद कई दिनों तक सर्च अभियान के बाद छात्र का शव झाल से बरामद हुआ।

केस 3 - 15 अप्रैल को अमन अपने तीन दोस्तों के लिए बरेली से पिरान कलियर जियारत के लिए आया था। इस दौरान वह दोस्तों के साथ गंगनहर पर नहाने के लिए गया तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था।

ये भी पढे़ं...SIR: उत्तराखंड की मतदाता सूची हुई फ्रीज, अभी नए वोटर नहीं बनेंगे, 15 सितंबर को प्रकाशित होने के बाद हटेगी रोक

केस 4 - 24 अप्रैल 2026 को 20 वर्षीय बॉबी निवासी सम्राट कॉलोनी भगवानपुर अपने साथियों के साथ पिरान कलियर घूमने गया था। वह साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए चला गया था। साथी वीडियो बना रहे थे। इसी बीच बॉबी डूबकर लापता हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed