हिंदी फिल्म सिनेमा में ऐसे कई कपल्स मौजूद हैं, जिन्हें दर्शक बड़े पर्दे पर साथ देखना बेहद पसंद करते हैं। बीते कई समय से इंडस्ट्री में ऐसी ही कई ऑनस्क्रीन जोड़िया हिट रही हैं। बड़े पर्दे पर भले ही अलग-अलग कलाकार के साथ काम किया हों, लेकिन किसी खास एक्टर या एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी लोगों को हमेशा याद रहती है। इन ऑनस्क्रीन कपल्क की लोकप्रियता को देखते हुए कई बार मेकर्स सालों बाद इन्हें फिर पर्दे पर साथ लेकर आए हैं। हाल ही में रिलीज हुए पंचायत 2 में नीना गुप्ता और रधुबीर यादव साथ नजर आए हैं। आइए तस्वीरों में देखें इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ फेमस कपल्स के देन एंड नाउ लुक्स-
नीना गुप्ता और रघुबीर यादव
हाल ही में रिलीज हुए पंचायत 2 नीना गुप्ता और रघुबीर यादव पति-पत्नी का किरदार के नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की एक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके दोनों काफी युवा नजर आ रहे हैं। यह फोटो साल 1982 की है, जब दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी।
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी कई फिल्मों मेंसाथ नजर आ चुके हैं। अपने दौर में उन्होंने 'नसीब', 'सत्ते पर सत्ता' जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार दोनों फिल्म बागबान में नजर आए थे।
शाहरुख खान और काजोल
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। 'बाजीगर', 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी अलविदा न कहना' समेत कई बड़ी यह लोकप्रिय जोड़ी नजर आई हैं। शाहरुख और काजोल ने आखिरी बार फिल्म 'दिलवाले' में स्क्रीन शेयर की थी।
अजय देवगन और तब्बू
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू ने 'विजयपथ', 'तक्षक', 'हकीकत' जैसी फ़िल्मों में साथ काम किया है। यह ऑनस्क्रीन कपल आखिरी बार 'दे दे प्यार दे' में एक साथ दिखाई दिए थे।