कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 सुर्खियों में बना हुआ हैं क्योंकि अब ये शो जल्द ही खत्म होने वाला है। महज चंद दिनों में इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें घर में मौजूद कोई एक कंटेस्टेंट विनर के रूप में सामने आएगा। लेकिन इससे पहले भी मेकर्स शो को मजेदार बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसी वजह से इस बार भी 'वीकेंड का वार' में गेस्ट के आने का सिलसिला जारी रहा।
इस 'वीकेंड का वार' में मीका सिंह सलमान खान के शो में पहुंचे। यहां पर मीका सिंह अपने गाने ‘मजनू’ का प्रमोशन करने पहुंचे। मीका ने शो में धमाकेदार एंट्री लेते हुए कई गाने गए और फिर उन्होंने सलमान खान के साथ डांस भी किया। इतना ही नहीं, शो के बीच एक समय ऐसा भी आया, जब मीका सिंह सलमान खान को भांगड़ा सिखाते हैं। साथ ही वह सलमान खान से ढोल भी बजवाते हैं।