{"_id":"6a27b0a02f13eea2430a5840","slug":"honor-killing-in-kushinagar-father-along-with-his-sons-killed-two-daughters-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाप बना 'कसाई': 'बहुत समझाया पर नहीं मानीं...', नाबालिग बेटों के साथ मिलकर बेटियों का कत्ल; कारण चौंकाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप बना 'कसाई': 'बहुत समझाया पर नहीं मानीं...', नाबालिग बेटों के साथ मिलकर बेटियों का कत्ल; कारण चौंकाने वाला
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:28 PM IST
सार
कुशीगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटों के साथ मिलकर पिता ने दो बेटियों को मार डाला। पिता और दो नाबालिग बेटों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता फरार हो गया है। दोनों बेटे हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Honor killing in Kushinagar
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुशीनगर के सेवरही थाना इलाके के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में सोमवार शाम एक हैवानियत भरी घटना सामने आई। बेटियों के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने दो नाबालिग बेटों की मदद से दोनों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। देर रात चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नाबालिग भाइयों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से पिता के अलावा अन्य परिजन और पड़ोसी घर से भाग गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिपराघाट के देवनारायण टोला निवासी रामप्रसाद मल्लाह की बेटियों लाली (20) और शीला (18) का गांव के दो युवकों के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों बहनें उनके साथ पिछले साल घर से भाग भी गई थीं। हालांकि करीब छह माह पूर्व दोनों लौट आईं।
2 of 7
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव वालों की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद से वे अपने घर पर ही रह रही थीं। पुलिस के अनुसार, रामप्रसाद ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपने 14 और 12 साल के दो बेटों की मदद से दोनों बेटियों को कमरे में बंदकर दिया और लाठी डंडे से इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई।
3 of 7
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पिता घर से भाग गया, जबकि दोनों बेटे घर पर ही थे। शाम को गांव के चौकीदार पिंटू यादव को कहीं से घटना की भनक लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों बहनों की खून से लथपथ लाश मिली। देर रात एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, तमकुहीराज सीओ जयंत कुमार भी पहुंच गए और छानबीन की। फारेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
5 of 7
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुत समझाया पर नहीं मानीं...
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि बेटियों के प्रेम प्रसंग और पूर्व में उनके अपने प्रेमियों के साथ घर से चले जाने की घटना के बाद से रामप्रसाद अंदर ही अंदर घुट रहा था। उसने कई बार बेटियों को समझाने की कोशिश की पर वे नहीं मानीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।