सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी, सभी औरतों से डर लगता है, बाप का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 11:00 PM IST
सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
Funny Jokes Father Son Jokes in Hindi Jokes Chutkule in Hindi
jokes - फोटो : Amar Ujala

Funny Jokes: आज की तनाव भरी जिंदगी में हंसी किसी दवा से कम नहीं होती। यह न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि तनाव और थकान को भी दूर करती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, खुलकर हंसने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में दिन की शुरुआत कुछ मजेदार चुटकुलों के साथ करें। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायर जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो- चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
 

Funny Jokes Father Son Jokes in Hindi Jokes Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
 

Trending Videos
Funny Jokes Father Son Jokes in Hindi Jokes Chutkule in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया। 
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं? 
पिता ने उत्तर दिया- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं! 

Hindi Jokes: शादी के वक्त दूल्हे को अकेले घोड़ी पर क्यों बिठाया जाता है? साली का जवाब सुनकर जीजा की बोलती बंद हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Father Son Jokes in Hindi Jokes Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
 
सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है? 
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है... 
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!! 
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया। 

Jokes in Hindi: चिंटू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है? पिंटू ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Funny Jokes Father Son Jokes in Hindi Jokes Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो 
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed